Hair Care: सर्दियों में बाल क्यों हो जाते हैं ज्यादा ड्राई? जानिए हेयर ऑयलिंग करते समय होने वाली आम गलतियां…
BE NEWS – सर्दियों का मौसम शुरू होते ही न सिर्फ त्वचा बल्कि बाल भी अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगते हैं। ठंडी हवा, कम नमी और बार-बार गर्म पानी से सिर धोना आपके बालों को ड्राई, बेजान और डैंड्रफ प्रोन बना देता है। ऐसे में हेयर ऑयलिंग बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्कैल्प को पोषण देती है, बालों को मजबूत बनाती है और नेचुरल शाइन भी बढ़ाती है। लेकिन बहुत से लोग तेल तो लगाते हैं, पर गलत तरीके से जिससे फायदा तो दूर, बालों की समस्या और बढ़ जाती है। अगर आप भी ये आम गलतियां कर रही हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से….

1. बहुत ज्यादा तेल लगा लेना
दरअसल बालों पर अधिक तेल से स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ऑयली हो जाता है। पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। अतिरिक्त तेल हटाने के लिए ज्यादा शैंपू करना पड़ता है, और इससे बाल और भी सूखे हो जाते हैं।
सही तरीका
बालों पर सिर्फ 2 से 3 चम्मच तेल ही काफी होता है। इसे बालों की लंबाई और स्कैल्प पर हल्का-सा लगा लें।
ये भी देखें – Republic Day 2026: देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने से हुआ भारत माता का वंदन| BE News – YouTube

2. स्कैल्प पर मसाज न करना
बहुत-से लोग सिर्फ बालों की लंबाई पर तेल लगाती हैं, लेकिन स्कैल्प मसाज भूल जाते हैं जोकि तेल लगाने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। तेल लगाने के बाद हाथों से की गई हल्की मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। तेल जड़ों तक अच्छे से पहुंचता है और हेयर ग्रोथ बेहतर होती है।
सही तरीका-
तेल लगाने के बाद बालों की स्कैल्प पर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इससे हेयर फॉल कम होगा और आपके बाल मजबूत बनेंगे।

3. तेल को बहुत देर तक लगाए रखना
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तेल लगाने के 45 मिनट से 2 घंटे के भीतर बाल धो लेने चाहिए। रात भर तेल लगाकर सोने की आदत आपको वालों को नुकसान पहुंचा सकती है। बहुत ज्यादा देर तक तेल रहने से धूल-मिट्टी स्कैल्प में चिपक जाती है। जिससे डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। स्कैल्प ज्यादा चिपचिपा हो जाता है।
सही तरीका-
बता दें कि बालों पर 2 घंटे से ज्यादा तेल नहीं रखना चाहिए, खासतौर पर सर्दियों में। इसके साथ ही बालों के टेक्सचर के हिसाब से सही ऑयल को इस्तेमाल करना भी बहुत जरुरी है।