Health Tips: नींबू का रस ही नहीं उसके छिलके में भी छिपे हैं कई गुणकारी लाभ, आइए जानें कैसे करें इसका उपयोग
BE NEWS – बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, ताकि पेट अंदर हो और वज़न कम हो। लेकिन सिर्फ नींबू का रस पीने से आपको बहुत कम फायदा मिलता है। असली पोषण और फाइबर तो नींबू के उस हिस्से में होता है, जिसे हम आमतौर पर कूड़े में फेंक देते हैं- नींबू का छिलका और गूदा।
रस या छिलके में, आखिर कहां छिपा है फाइबर
दरअसल नींबू एक सुपर हेल्दी फ्रूट है, लेकिन इसका असली फाइबर रस में नहीं, बल्कि गूदे और छिलके में होता है। फाइबर शरीर में कई तरह से फायदा करता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, भूख कम करता है। कैलोरी इनटेक घटाता है। शरीर को जमा फैट जलाने में मदद करता है। हेल्थ को बेहतर बनाकर मेटाबॉलिज्म तेज करता है। यही कारण है कि केवल नींबू पानी पीने से पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता और वज़न कम करने में सीमित ही फायदा होता है।
ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

नींबू का छिलका इतना फायदेमंद क्यों?
नींबू के रस में भरपूर विटामिन- सी पाया जाता है, जिसको उपयोग करके हम सभी उलके छिलके को फेंक देते हैं। लोकिन क्या आप जानते हैं नींबू के छिलके में भी कई ऐसे तत्व होते हैं, जो रस में नहीं मिलते। इनमें शामिल हैं-
1. विटामिन C
2.डी-लाइमोनीन
3.एंटीऑक्सीडेंट्स
4.एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण
5.इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले पोषक तत्व
कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि छिलका डाइजेशन सुधारने, फैट बर्निंग बढ़ाने और शरीर को टॉक्सिन्स से लड़ने में मदद कर सकता है।
ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News

नींबू के छिलके को खाने के तरीके
1. स्मूदी में ब्लेंड करके- नींबू को साफ पानी से धोकर उसका छिलका उतारें। छिलके को छोटी मात्रा में किसी भी स्मूदी के साथ ब्लेंड करकें भी आप उपयोग कर सकते हैं।
2. सलाद या डिश पर कद्दूकस करें- अपने सलाद, दही या फेवरेट डिश पर हल्का सा नींबू छिलका कद्दूकस करके डालें। इससे टेस्ट और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ेंगे।
3. नींबू-छिलका ड्रिंक- नींबू को अच्छे से धोकर छिलका निकालें और फिर इसको एक कप पानी में इसे उबालें। अब इस पानी को पिएं और चाहें तो उबला हुआ छिलका भी खा सकते हैं।

कैसे करें गूदे का उपयोग करें
1. नींबू का छिलका उतार दें
2. अंदर का गूदा निकालकर बीज हटाएं
3. गूदे को पानी में डालकर पिएं ताकि फाइबर मिल सके
क्यों है यह तरीका ज्यादा असरदार?
फाइबर आपकी भूख को नियंत्रित करता है और शरीर को धीरे-धीरे लेकिन नेचूरल तरीके से फैट बर्न करने में सपोर्ट करता है। इसलिए अगर आप केवल नींबू पानी पी रहे थे, तो अपनी डाइट में छिलका या गूदा जोड़कर आप बेहतर रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन किसी भी नई हेल्थ रूटीन को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।