Pradosh Vrat 2025: दिसंबर में कब-कब पड़ रहा भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एंव तिथि…

BE NEWS – हिंदु धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। भोलेनाथ को समर्पित ये व्रत करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें दिसंबर में कब-कब पड़ रहा भगवान शिव की कृपा को ये विशेष पर्व….

आपको बता दें कि दिसंबर माह का पहला प्रदोष व्रत 2 दिंसबर 2025 यानि आज पड़ रहा है। मंगलवार को पड़ रहे इस व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। भौम प्रदोष व्रत कर्ज से मुक्ति के लिए किया जाता है।

भौम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

भौम प्रदोष व्रत का इसका शुभ मुहूर्त 2 दिसंबर 2025 त्रयोदशी तिथि को दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ 3 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त 2 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजकर रात 8 बजकर 35 मिनट तक यानि 2 घंटे 35 मिनट का अवधि तक रहेगा।

Pradosh Vrat 2025 List: Pradosh Vrat 2025 List: अगस्त महीने में कब-कब ...

बुध प्रदोष व्रत का महत्व

दूसरा प्रदोष व्रत 17 दिसंबर 2025 को पड़ने वाला हैं। बुधवार को पड़ने वाला यह प्रदोष व्रत बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है। हिंदु धर्म की मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने वाले जातक को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसी के साथ कुंडली के दोष भी दूर होते हैं। वहीं बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। जिन जातकों का बुध कमजोर होता है उनको ये व्रत जरुर करना चाहिए। इस व्रत को प्रदोष काल के समय करने से माता पार्वती और भगवान शिब की विशेष कृपा मिलती है और जीवन के दुखों का भी नाश होता है।

See also  Masik Durgashtami 2025: साल की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी पर करें शक्ति उपासना, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

शुभ मुहूर्त और तिथि

16 दिसंबर 2025 को त्रयोदशी तिथि को प्रांरभ हो रहा ये व्रत रात 11 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर 2025 को मध्यरात्रि 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त 16 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजकर 4 मिनट से रात 8 बजकर 41 मिनट तक यानि 2 घंटे 36 मिनट का अवधि तक रहेगा।