शादी टलने के बाद पहली बार सामने आया स्मृति और पलाश का रिएक्शन, इंस्टाग्राम बायो में किया बड़ा बदलाव

BE NEWS- सोशल मीडिया पर लगातार इन दिनों स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी टलने के बाद उनके अलग  होने की अफवाहें चल रही हैं। इन सभी अफवाहों के बीच दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि जिनसे इन खबरों पर अब फुल स्टाप लग गया है।

स्मृति मंधाना ने आखिरकार इस तरह किया लकी ब्वॉयफ्रेंड से प्यार का इजहार

पलाश ने स्मृति को दिया धोखा?

आपको बता दें कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, पर अचानक से स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिस कारण उनकी शादी टल गयी। फिर पलाश की भी तबीयत खराब हो गई जिस वजह से उन्हें भी हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। इन सबके बीच में पूरे सोशल मीडिया पर यह खबर भी तेजी से फैल गयी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। वहीं पलाश की चैट्स की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुईं, जिसके बाद इन खबरों को और हवा मिल गई।

डब्लूपीएल 2024 : स्मृति मंधाना और उनके बॉयफ्रेंड की तस्वीरें हुई वायरल ...

दोनों अभी भी एक साथ

स्मृति और पलाश की शादी टलने के बाद से ही दोनों अब तक चुप थे। वहीं अब पहली बार दोनों का रिएक्शन सामने आया है। दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम बायो में एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होनें अपने बायो में ‘नजर’ वाला इमोजी लगाया है। जिसके बाद उन्होनें यह बता दिया है कि दोनों अभी भी एक साथ है, और उनका प्यार अभी भी पहले की तरह ही है। साथ ही उनके इस इमोजी लगाने से साफ दिख रहा है कि वह बताना चाह रहे हैं कि उनके प्यार को नजर लग गई है।

See also  बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा कायम, 20 दिनों में हुई 900 करोड़ पार, भारत में ‘अवतार-3’ पिछड़ी