नेचुरल ड्रिंक के सेवन से बालों का झड़ना कैसे करें कम, आइए जानें इसके फायदे और बनाने के आसान तरीका…

Home Remedy For Hair Loss- आजकल बालों का झड़ना सिर्फ बढ़ती उम्र की नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों की आम समस्या बन गया है। प्रदूषण, तनाव, खराब खानपान और नींद की कमी जैसे कारणों से हेयर फॉल तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग महंगे उत्पादों और ट्रीटमेंट्स पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलते। ऐसे में एक साधारण-सा घरेलू उपाय आपकी हेल्थ रूटीन में शामिल करके आप बालों को अंदर से मजबूत करने में मदद पा सकते हैं। आइए जानें इनके फायदे और इन्हें बनाने के आसान तरीके…

बालों को मजबूत बनाने वाले बेस्ट नेचुरल ड्रिंक- 

1. ग्रीन स्मूदी (पालक + खीरा + नींबू)

फायदे: ये ग्रीन स्मूदी आयरन और विटामिन C से भरपूर है। स्कैल्प में ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

कैसे बनाएं:

  1. एक कप पालक
  2. 2.1/2 खीरा
  3. 1/2 नींबू का रस

1 गिलास पानी सभी को ब्लेंड करें और सुबह खाली पेट पिएं।

ये भी देखें – 900 साल पहले की एडवांस टेक्नोलॉजी? | रामप्पा मंदिर का अनसुलझा रहस्य | Telangana | BE NEWS

कैल्शियम युक्त स्मूदी की रेसिपी - calcium yukt smoothie ki recipe ...

2. आँवला-एलोवेरा जूस

फायदे: विटामिन C का पावरफुल स्रोत है, बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाता है। इसके साथ ही स्कैल्प इंफ्लेमेशन कम करता है

कैसे बनाएं:

  1. 2 चम्मच आँवला जूस
  2. 2 चम्मच एलोवेरा जूस

1 गिलास गुनगुने पानी में इन दोनों को मिक्स करें और इसे खाली पेट या शाम में लें।

हेल्दी स्किन के लिए पिएं आंवला एलोवेरा जूस

बेहतर रिज़ल्ट के लिए टिप्स

बेहतर रिज़ल्ट के लिए इन ड्रिंक्स को कम से कम 30 दिन नियमित पिएं। दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं। जंक फूड का सेवन कम करें। प्रोटीन और हरी सब्ज़ियों का सेवन बढ़ाएं। तनाव कम करने के लिए योग/मेडिटेशन जरुर करें।

See also  Beetroot Halwa: चुकंदर का हलवा है सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल, घर पर जरुर ट्राई करें ये आसान सी रेसिपी, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स...