पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान, पाकिस्तान के कई इलाकों में धारा 144 लागू
BE NEWS – पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर धमासान मचा हुआ है। पिछले काफी समय से उनके परिवार के किसी सदस्य को उनसे मिलने नहीं दिया गया। जिसके चलते इमरान की हत्या की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इसी को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज आदियाल जेल में पहुंचने वाले है। तनावपूर्ण स्थति को देखते हुए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 1 से 3 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
संकट गहराता राजनैतिक
आपको बता दें कि पाकिस्तान में इमरान की हत्या की खबरों के चलते राजनैतिक संकट गहराता जा रहा है। पिछले एक महीने से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कोई पता नहीं है, न ही उनके परिजनों को उनसे मिलने दिया जा रहा है न ही तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी (PTI) के किसी नेता से उनकी मुलाकात हुई है। जिसके बाद से उनकी हत्या की खबरें पूरे पाकिस्तान में फैल चुकी है।

पाकिस्तान में धारा 144 लागू
इसी के चलते उनकी पार्टी के सदस्यों ने आज यानि 2 दिसंबर दिन मंगलवार को रावलपिंडी स्थित आदियाल जेल और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं सरकार की ओर से सार्वजनिक सभाओं और मुलाकातों पर रोक लगने के बाद से इमरान खान की हालत को लेकर परिवार वालों और पार्टी की चिंता और ज्यादा बढ़ा दी हैं।