टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की हो सकती है धमाकेदार वापसी, NCA ने दी T20I खेलने की मंजूरी

BE NEWS – भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से चोट के कारण मैदान से दूर रहे हार्दिक ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना गहन रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है, जिसके बाद उनकी वापसी को लेकर टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

गहन रिहैब के बाद मिली हरी झंडी

आपको बता दें कि हार्दिक ने रिहैब और रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल को पूरी तरह फॉलो किया। उनकी प्रोग्रेस को देखते हुए COE ने न सिर्फ उन्हें T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट खेलने की मंजूरी दी है बल्कि गेंदबाज़ी की भी अनुमति दे दी है। जो टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। इस अनुमति के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी T20I सीरीज में हार्दिक की वापसी लगभग तय ही मानी जा रही है। हालांकि, NCA और टीम मैनेजमेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतरने से पहले उनकी अंतिम फिटनेस जांच भी करेंगे।

हार्दिक पंड्या कर रहे मुंबई इंडियन्स मे वापसी, मुंबई को भी

प्रज्ञान ओझा करेंगे करीब से मॉनिटरिंग

हार्दिक की फिटनेस की बारीकी से निगरानी के लिए नेशनल सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे SMAT के इन मैचों में मौजूद रहकर हार्दिक की प्रगति और शारीरिक स्थिति की जांच करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही हार्दिक की साउथ अफ्रीका सीरीज में एंट्री पर अंतिम फैसला होगा।

टीम इंडिया के बैलेंस के लिए अहम खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या की वापसी भारतीय टीम के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जोकि एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में है जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, उनकी मौजूदगी टीम को और मजबूत बनाती है।

See also  प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के कोच गौतम गंभीर, IPL टीम मालिकों को लगाई लताड़, कहा- "अगर हम किसी के क्षेत्र में दखल नहीं देते तो..."