जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

BE NEWS – मुदरै में खेले जा रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वॉटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत ने स्विट्जरलैंड को 5-0 से हरा कर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 2 दिंसबर की रात स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वॉटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं मनमीत सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर दो गोल दाग कर इस जीत को और भी यादगार बना दिया है।  इस जीत के साथ भारत ने पूल-बी में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की और 9 अंकों का बढ़त  के साथ टॉप पर रहते हुए क्वॉटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

मैच की शुरुआत में स्विट्जरलैंड ने पहले मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर लेकर भारत पर पूरा दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन फिर भारतीय डिफेंस गोलकीपर ने बेहतरीन तरीके से उसे नाकाम कर दिया और दूसरे ही मिनट में बढ़त बना ली। वहीं मनमीत सिंह ने गोल करते हुए टीम का खाता खोल दिया। 21वें मिनट पर फिर से डिफ्लेक्शन करते हुए दूसरा गोल जड़ दिया और 2-0 स्कोर कर दिया।

फ्लिप मारते हुए भारत को एक मजबूत बढ़त

वहीं शारदा नंद तिवारी ने पेनल्टी कॉर्नर पर फ्लिप मारते हुए भारत को एक मजबूत बढ़त दी। फिर 28वें मिनट में अर्शदीप सिंह ने रिवर्स स्लैप शॉट के साथ चौथा गोल दाग कर मैच को भारत के खाते में डाल दिया। 54वें मिनट पर मिले  पेनल्टी कार्नर पर शारदा तिवारी ने अपना दूसरा गोल किया और इसी के साथ भारत की जीत को 5-0 से पक्का कर दिया।

See also  IND vs NZ: राजकोट वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी हुए फेल, कोच रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास