‘कांतारा-1’ की देवी को महिला भूत कहकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अब मांगी माफी, कहा- “मेरी मंशा सिर्फ फिल्म…”
BE NEWS- बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह ने गोवा में हुए इंटर नेशनल फिल्म फेस्टीवल में मूवी कांतारा चैप्टर -1 के एक्टर ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की थी। उसी के दौरान उन्होनें फिल्म में दिखाई गई देवी को महिला भूत बताया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। उन पर लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लग रहा था। जिलके बाद रणवीर ने अब खुद की सफाई देते हुए माफी मांगी है।

देवी को बताया फीमेल घोस्ट (महिला भूत)
आपको बता दें कि गोवा में हुए इंटर नेशनल फिल्म फेस्टीवल (IFFI) के स्टेज पर से कांतारा चैप्टर -1 के एक्टर ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ की थी। इस दौरान बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म में दिखाई गई देवी को फीमेल घोस्ट (महिला भूत) बता दिया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। उन पर ये आरोप लग रहे थे कि, उन्होनें लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस मामले को तूल पकड़ता देख रणवीर सिंह ने खुद की सफाई देते हुए माफी मांगी है।
मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान- रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कही गई इस बात को लेकर एक बयान जारी किया है और माफी मांगी है। उन्होनें लिखा है कि, मेरी मंशा सिर्फ फिल्म में ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को हाइलाईट करने की थी। मैं जानता हूं कि उन्होनें जिस तरह वो सीन किया है, उसे करना बहुत ही मुश्किल है। मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। मैं अपने देश की सभी संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैंने अगर किसी का दिल दुखाया हो तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।